HONOR X8b Launch Date in India, HONOR लेकर आ रहा है 108MP कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानें कब होगा लॉन्च

HONOR X8b Launch Date in India: HONOR इसे अपने यूजर्स के लिए ला रहा है। एक और नया स्मार्टफोन, इस फोन का नाम HONOR X8b है। यह फोन HONOR X8 का नया वर्जन है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के बारे में खुलासा कर दिया है। अगर आपको भी HONOR कंपनी के स्मार्टफोन पसंद हैं। और अपने लिए एक अच्छे कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं। तो आज के इस आर्टिकल में आपको हॉनर X8b के बारे में हर जानकारी मिलने वाली है। इस फोन में 108MP का दमदार कैमरा है।

HONOR X8b Display

HONOR के इस नए स्मार्टफोन HONOR X8b में आपको काफी अच्छी डिस्प्ले मिलने वाली है। इस फोन में बड़ी साइज की 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन है। जिसका रेजोल्यूशन 2412×1080 है। इसके अलावा इस फोन का रिफ्रेश रेट भी 90Hz है। और 2,000 निट्स की स्क्रीन ब्राइटनेस भी दी गई है।

HONOR X8b
Credit : Instagram

HONOR X8b Camera

HONOR X8b में कैमरा क्वालिटी काफी दमदार है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 108MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 5MP डेप्थ कैमरा + 2MP मैक्रो कैमरा और साथ ही 8X डिजिटल ज़ूम भी शामिल है। और LED फ़्लैशलाइट भी उपलब्ध है. इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 1080P सपोर्ट दिया गया है। और 12000×9000 पर फोटो भी ले सकते हैं। सेल्फी के लिए इस फोन के फ्रंट में 50MP का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा है। सेल्फी कैमरा 1080P पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 8192×6144 पर तस्वीरें भी ले सकता है।

HONOR X8b Processor

HONOR के आने वाले स्मार्टफोन हॉनर X8b में भी प्रोसेसर काफी अच्छा देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 680 का इस्तेमाल किया है। हालाँकि, यह प्रोसेसर 5G को सपोर्ट नहीं करता है। इस फोन में नेटवर्क सिर्फ 4जी को सपोर्ट करेगा।

HONOR X8b
Crdit: Instagram

HONOR X8b Battery & Charger

HONOR X8b में बैटरी भी काफी अच्छी है. इस फोन में 4500 mAh Li-ion Polymer battery है। साथ ही USB Type-C के साथ 35W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन को 0% से 100% तक चार्ज करने में लगभग 30 से 40 मिनट का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने पर आप इस फोन को करीब 11 से 12 घंटे तक इस्तेमाल कर पाएंगे।

HONOR X8b
Credit: Instagram

HONOR X8b Launch Date in India

यह जानकारी HONOR कंपनी से मिली है। कंपनी अपना नया फोन HONOR X8b इसी महीने 22 दिसंबर 2023 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

HONOR X8b Price in India

HONOR कंपनी ने अभी तक अपने नए स्मार्टफोन हॉनर X8b की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, एक्सपर्ट टेक्नोलॉजी वेबसाइट्स से जानकारी मिली है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन को 14,990 रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है।

 

यह भी पढ़े

Leave a Comment